Angry Sentences | गुस्से में बोले जाने वाले Daily Use English Sentences, Phrases | Part 3 PDF

ANGRY गुस्से में बोले जानेवाले English sentences PART 3

गुस्से में अक्सर हम अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए कुछ खास English sentences का इस्तेमाल करते हैं। ये sentences न सिर्फ हमारे गुस्से को सही ढंग से व्यक्त करते हैं, बल्कि सामने वाले को भी हमारी स्थिति का एहसास कराते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही sentences जो गुस्से में बोले जाते हैं:

1) क्या तुम पागल हो? (kya tum pagal ho ?)
Are you crazy? OR
Are you mad? OR
Are you insane?


2) क्या तुम पागल हो गए हो? (kya tum pagal ho gaye ho ?)
Have you gone mad ?

3) क्या तुम्हारा दिमाग ख़राब हो गया हैं? (kya tumhara dimag kharab ho gaya hain?)
Are you out of your mind?

4) क्या तुम्हारा दिमाग खो गया हैं? (kya tumhara dimag kho gaya hai?)
Have you lost your mind ?

5) तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई ? (tumhari himmat kaise hui ?)
How dare you?

6) मुझे इस तरह बात करने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई ? (mujhe is tarah baat karne ki tumhari himmat kaise hue ?)
How dare you talk to me like that?

7) मुझे छूने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई ? (mujhe chune ki tumhari himmat kaise hui ?)
How dare you touch me?

8) जबान संभाल के। (zabaan sambhal ke.)
Mind your language. OR
Mind your tongue. OR
Watch your mouth.

9) दूर हो जाओ। (dur ho jao.)
Get away.

10) मुझ से दूर हो जाओ। (mujhse dur ho jao.)
Get away from me.

11) दफा हो जाओ। (Dafa ho jao.)
Get lost. Or Buzz off.

12) मैंने कहा दफा हो जाओ। (Maine kaha dafa ho jao.)
I said get lost.

13) चुप रहो! तुम कुछ नहीं जानते। (chup raho ! tum kuch nahi jante.)
Shut up! You don’t know anything.

14) चुप रहो! मै कुछ सुनना नहीं चाहता। (chup raho! Mai kuch sunna nahi chahta.)
Shut up! I don’t want to hear anything.

15) मुझे गुस्सा मत दिलाओ। (mujhe gussa mat dilao.)
Don’t make me angry.

16) तुम नहीं सुधरोगे। (tum nahi sudhroge.)
You won’t change.

17) तुम कभी नहीं सुधरोगे। (tum kabhi nahi sudhroge.)
You will never change.

18) यहां क्या बकवास चल रही है? (yahaan kya bakwas chal rahi hai ?)
What the hell is going on here ?

19) मै आप से तंग आ चुका हूँ। (mai aap se tang aa chuka hoon.)
I'm sick of you. OR
I'm fed up with you.

20) मेरे साथ बहस मत करो। (mere sath bahas mat karo.)
Don’t argue with me.

21) मेरे साथ बहस करना बंद करो। (mere saath bahas karna band karo.)
Stop arguing with me.

22) ज्यादा होशियार मत बनो। (jyada hoshiyar mat bano.)
Don’t act too smart. OR
Don’t be too smart.

23) ज्यादा होशियार बनने की कोशिश मत करो। (jyada hoshiyar banne ki koshish mat karo.)
Don't try to act too smart. OR
Don't try to be too smart.


उम्मीद है ये sentences आपके गुस्से को सही तरीके से व्यक्त करने में मदद करेंगे। आगे आने वाले पार्ट्स में और भी ऐसे sentences जानेंगे जो आपके day-to-day life में काम आ सकते हैं।

Comments

You are welcome to share your ideas with us in comments

Archive

Contact Form

Send